हरिद्वार, मार्च 1 -- कनखल स्थित शम्भू पंचायती अटल अखाड़े का विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। आरोप है कि पूर्व पदाधिकारी ने श्रीमहंत से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता श्रीमहंत सत्यम गिरि ने बताया कि प्रयागराज स्थित अखाड़े की शाखा में महंत रहे बलराम भारती के कार्यकाल में वित्तीय अनियमितताएं सामने आई थीं। आंतरिक समीक्षा के बाद फरवरी 2025 में कार्रवाई शुरू हुई और 20 अप्रैल 2025 को बलराम भारती को निष्कासित किया गया। आरोप है कि निष्कासन के बाद पूर्व पदाधिकारी ने रागिनी पांडे और एक कानूनी सलाहकार के साथ मिलकर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई। नए आश्रम की स्थापना के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगी और ऐसा न करने पर द...