आगरा, जून 17 -- दयालबाग स्थित सरलाबाग एक्सटेंशन ए ब्लाक में छह से 13 जून तक श्रीमद भागवत सप्ताह का भव्य आयोजन किया गया। वृंदावन से पधारे व्यास बृजकिशोर बिहारी ने भक्तों को कथा का रसपान कराया। दिन-प्रतिदिन कथा सुनने को भक्तों की बढ़ती रही। पंडित शिवानंद पाराशर ने प्रतिदिन पूजा कराई। मुकेश शर्मा व प्रीति शर्मा परीक्षित बने। 13 जून को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा की निमित्त पदमजा शर्मा रहीं। धीरज शर्मा, पिंकी शर्मा, केके पालीवाल, किरन पालीवाल, राजवीर सिंह, शताक्षी मिश्रा, अनुपमा भारद्वाज, अमिता मिश्रा, आरती गुप्ता, रोहित सिंह, हेमा शर्मा, हेमलता गौतम आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं। यह भी पढ़ें- भागवत मंगलाचार,नारद भक्ति संवाद, धुंधकारी प्रसंग ने मोहामन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...