अमरोहा, सितम्बर 18 -- मंडी धनौरा। स्थानीय गढ़ी मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन बुधवार को कथा वाचिका राधिका किशोरी ने गोवर्धन लीला व भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के प्रसंग सुनाए। भगवान के जन्मोत्सव, नामकरण और पूतना वध के साथ माखन चोरी की लीलाओं का वर्णन सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा वाचिका ने कहा भगवान ने अपनी लीलाओं से जहां कंस के भेजे विभिन्न राक्षसों का संहार किया, वहीं ब्रज के लोगों को आनंद प्रदान किया। इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था। उसका घमंड दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रजमंडल पर भारी बरसात कराई। प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। सात दिन बाद इंद्र को अपनी भूल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.