श्रीमद भागवत कथा में श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन
काशीपुर, जून 6 -- काशीपुर। मोहल्ला जसपुर खुर्द संडे बाजार के पास आयोजित भागवत कथा के दौरान शनिवार को कथा वाचक व्यास रवि शंकर भारद्वाज बृजवासी भैया ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कान्हा के माखन चुराने, ग्वाल-बालों के साथ शरारतें करने और गोपियों की मटकी फोड़ने का सुंदर वर्णन किया। वहीं इंद्र के अभिमान को तोड़ने के लिए भगवान कृष्ण के गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठ उंगली पर उठाने और ब्रजवासियों की रक्षा करने की कथा सुनाई। साथ ही गोवर्धन पूजा के दौरान छप्पन भोग लगाने और अन्नकूट का महत्व बताया। यहां शुभम कुमार, पार्षद दीपा पाठक, अनीता मेहरा, सुमन गोसाई, गीता, नीरू, पार्वती, सविता, भावना अग्रवाल, अनिल शर्मा, विमल मित्तल, जीतू कुमार, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भागवत कथा में श्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.