इटावा औरैया, मार्च 15 -- रामनगर स्थित पावर हाउस परिसर में श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में भगवान श्री कृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं का वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा स्थल पर भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा वाचक रामकुमार शास्त्री रोचक तरीके से कथा सुना रहे हैं। इस आयोजन के परीक्षित रमेश चंद्र व रामा देवी हैं। रविवार को कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। आयोजकों ने बताया कि सोमवार को भगवान गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई जाएगी। प्रमोद चतुर्वेदी, रामशंकर मिश्रा, पंकज मिश्रा, पंकज यादव, अवनीश यादव, सुधा, अनिल बाथम, अभिनय यादव, शालू यादव, ममता, संजू यादव, मुकेश यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.