बरेली, अप्रैल 4 -- बरेली। शहर के हार्टमैन कॉलेज के निकट बड़ा बाग हनुमान मंदिर में वूमेन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का आरंभ रविवार से हो रहा है। कार्यक्रम में कथा व्यास अतुलेश्वर सनाढ्य ( अतुलानंद) द्वारा 12 अप्रैल तक प्रतिदिन दो बजे से शाम 6 बजे तक कथा श्रवण कराई जाएगी। वहीं रविवार को मंगल कलश यात्रा प्रात: 8 बजे से मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी। यह जानकारी ट्रस्ट की अध्यक्ष स्वाति अग्रवाल एंव सचिव मोनिका अग्रवाल ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.