बाराबंकी, मार्च 12 -- सिरौलीगौसपुर। श्रीमद भागवत कथा श्रवण कर महापापी अजामिल का उद्धार हो सकता है, तो हम सभी भक्तों का क्यों कल्याण नहीं हो सकता है। गुरुवार को श्रीकोटवाधाम चौराहे के कृण्णा गौशाला प्रागंण में प्रयागराज से पधारे महन्त जय नारायण दास जी के मुखारविंद से सुनाई जा रही श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन महन्त श्री जय नारायण दास जी ने कहा कि भागवत कथा श्रवण कर सभी भक्तों का कल्याण होता है। बस बिषय श्रद्धा और विश्वास रखने की आवश्यकता है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर महन्त बलराम दास, पूर्व विधायक राज लक्ष्मी वर्मा, दुर्गेश दीक्षित, सन्तोष श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, ननकू तिवारी, सोहनलाल वर्मा, महन्त कमलेश दास श्रीमती गुड़िया देवी अनूप विश्वकर्मा शुभम सिंह एडवोकेट सुनील कुमार सतीश सिंह,मास्टर मखद...