मुरादाबाद, फरवरी 17 -- क्षेत्र के गांव असदुल्लाहपुर में मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर हवन कुंड में आहुतियां देकर विश्व मंगल की कामना की गई। श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक पूनम ने प्रवचन किया। भागवत कथा का श्रवण आचार्य वीरेंद्र सिंह राणा ने अपनी टीम के साथ श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में भाग लेकर प्रवचन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, इस मौके पर मनोज चौधरी, महंत हेमराज शर्मा ,ओमवीर सिंह, कपिल चौधरी, दिनेश सिंह ,राम अवतार,गजराज सिंह, आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.