रांची, अप्रैल 9 -- रातू, प्रतिनिधि। एतवार बाजार में आयोजित श्रीमद भागवत कथा का बुधवार को समापन हो गया। इससे पूर्व वृंदावन से आए अनुराग कृष्णजी महाराज ने सात दिनों तक भक्तों को कथा का रसपान कराया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा सुनने वाले मोक्ष के अधिकारी बनते हैं। गुरुवार को यज्ञस्थल में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इसके बाद कलशयात्रा में शामिल महिलाओं द्वारा पूर्णाहुति हवन कराया गया। हवन के उपरांत कलशयात्रा में शामिल महिलाओं को महाभंडारा का प्रसाद वितरित किया गया, जिसके साथ ही महाभंडारा प्रारंभ हो गया। महाभंडारा दोपहर 12 बजे से देर रात तक चलता रहा। इसमें एतवार बाजार के अलावा झखराटांड़, पावर सबस्टेशन, पिर्रा, आनंदमयी नगर, भवानीनगर, ललितग्राम, काठीटांड़, आमटांड़ और चट्टी से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.