बागेश्वर, अप्रैल 1 -- ग्राम असों स्थित मां आदिशक्ति मां भगवती के प्रांगण में 70 वर्ष बाद आयोजित भव्य श्रीमद् देवीभागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ के साथ पूजा अर्चना की। समूचा क्षेत्र भक्ति में डूबा रहा। दस दिवसीय धार्मिक आयोजन में असों मलाकोट, साता, प्यारा, पाना तरमोली सहित धूराफाट क्षेत्र के लगभग सभी गांवों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। कथा व्यास के रूप में कांटली निवासी पंडित रविशंकर कांडपाल ने प्रतिदिन कथा का भावपूर्ण वाचन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। महायज्ञ के मुख्य यजमान नरेंद्र सिंह असवाल सपत्नीक रहे। आचार्य नवीन चंद्र उपाध्याय के निर्देशन में अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रकाश चंद्र उपाध्याय, ...