बागेश्वर, मई 10 -- कपकोट। तहसील मुख्यालय से 13 किमी की दूरी पर स्थित गुरु गोरखनाथ पोखरी धाम में आयोजित संगीतमय श्री श्रीमद भागवत कथा सुनने को भक्तों की खाशी भीड़ उमड़ रही है। यहां दिन रात चल रहे भजन कीर्तन का श्रद्धालु खूब लुत्फ उठा रहे हैं। वेद व्यास महंत 108 रमेश दास जी महराज ने श्री कृष्ण के नामकरण संस्कार और बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। कान्हा के दर्शन को पहुंचे भोलेनाथ के आने के बारे में विस्तार से बताया। भगवान श्री कृष्ण का नामकरण संस्कार बेहद रोचक रहा। कहा भागवत जी में कही हर बात सुखद हैं। सतसंगत से ज्ञान में वृद्धि होती है। यह भी पढ़ें- विष्णु भगवान के 24 अवतारों के बारे में बताया अच्छी संगत से जीवन धन्य हो जाता है। पुजारी कुंदन गढ़िया ने प्रसाद बांटा। व्यापार मंडल कपकोट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के भंडारे का आयोजन किया था। वह...