बांका, मई 25 -- बांका, नगर प्रतिनिधि शहर के विजयनगर स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में रविवार से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन का आयोजन 24 मई से 30 मई तक किया जा रहा है।जबकि कार्यक्रम के पहले दिन सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने तारा मंदिर से कलश में जल भरकर शोभायात्रा के रूप में मंदिर तक यात्रा किया, साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक आचार्य ओमप्रकाश जी महाराज ने प्रथम दिवस की श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया। यह भी पढ़ें- गढ़ी कुरमा में श्रीमद् भागवत कथा से भक्तिमय माहौल कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा...