धनबाद, जनवरी 24 -- चासनाला, प्रतिनिधि। पाथरडीह पांडेय बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीश्री 108 श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ सह एकादशी व्रतोद्यापन को लेकर शुक्रवार गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दामोदर नदी के सूर्यधाम घाट पर यज्ञाचार्य गौतम पाण्डेय और उनके सहयोगी पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ जलभरनी कार्यक्रम संपन्न कराया। इसके बाद कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। इसके पश्चात मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन, परायण व संध्या आरती हुई। महायज्ञ के मुख्य यजमान दशरथ पांडेय उनकी पत्नी वृंदा देवी हैं। मौके पर डॉ बीरेंद्र कुमार, पूर्व पार्षद पुष्पा सूपकार, पायल सूपकार, पूर्व पार्षद प्रियंका देवी, मनोज पांडेय, मिक्की पांडेय, केके राय, राहुल सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.