हजारीबाग, मई 8 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। नवादा स्थित बजरंग नगर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर शुक्रवार को भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। आचार्य पुरेंद्र जी महाराज के नेतृत्व एवं दुलार यादव के सानिध्य में गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा की शुरूआत यज्ञ मंडप से हुई। पारंपरिक पीतांबर वस्त्र धारण कर करीब 251 महिलाओं एवं कन्याओं ने माथे पर पवित्र मंगल कलश उठाया। इसके बाद करीब तीन किमी की दूरी तय कर सभी भास्कर धाम स्थित उत्तरवाहिनी जमुनियां नदी पहुंचे। इस दौरान देवी-देवताओं के गगनभेदी जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो गया। भगवा ध्वज से पटे कलश यात्रा के पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के द्वारा फूलों की वर्षा भी होती रही। जमुनियां नदी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशपात्र में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद पुनः कलश यात्रा भ्...