मुरादाबाद, जून 20 -- काली माता मंदिर लाल बाग में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास नित्यानंद आचार्य ने कथा का आरंभ भजन से किया। उन्होंने कहा श्रीमद् भागवत महापुराण में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सदाचार एवं मानव मूल्यों का समावेश बताया। कहा यही कारण है कि इसमें साक्षात श्री कृष्ण के दर्शन होते हैं। इससे पूर्व संचालन कर रहे जूना अखाड़ा 13 मढ़ी के अध्यक्ष नारायण गिरि ने कहा श्रीमद् भागवत कथा हमें मानव जीवन, त्याग और भक्ति को समर्पित रहने का संदेश देती है। इस अवसर पर वाल्मीकि मंदिर दिल्ली के महंत कृष्ण विद्यार्थी राहुल शर्मा, महंत हितेश्वर गिरि सहित अनेक संत मौजूद रहे। कथा व्यास ने सभी सभी संत समाज का अभिनंदन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...