इटावा औरैया, अप्रैल 15 -- इटावा, संवाददाता। श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण बाल लीलाएं, गोपियों द्वारा मां कात्यायनी पूजन, गोवर्धन पूजन का भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक प्रसंगों को सुनाया गया। छप्पन भोग भी सजाया गया।कथा वाचक आचार्य सरल जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि उनकी लीलाएं भक्तों के जीवन में प्रेम, भक्ति और आनंद का संचार करती हैं। उन्होंने गोपियों के मां कात्यायनी पूजन के प्रसंग के माध्यम से सच्ची श्रद्धा और समर्पण का महत्व समझाया। गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग के प्रसंग में भगवान के प्रति कृतज्ञता और अन्न के सम्मान का संदेश दिया।कथा पंडाल में पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल व उनकी धर्मपत्नी नीता पोरवाल ने आचार्य का सम्मान कर आशीर्वाद लिया। यह भी पढ़ें- कृष्ण की बाल लीलाओं के प्रसंग सुनाए परीक्षित के रूप में जागे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.