बुलंदशहर, मार्च 8 -- बरसाना से पधारी कथा व्यास मुरलिका द्वारा श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह शुरू करने के लिए महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकालकर श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया। रविवार को जाहन्वी प्लेटफार्म गंगा तट से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शिव चौक कलां बाजार होते हुए श्री अग्रसेन भवन दाऊजी कटरा पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा का मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बरसाना से पधारी कथा व्यास मुरलिका द्वारा 8 मार्च से 15 मार्च तक दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से ज्ञान यज्ञ का प्रसारण किया जाएगा। एक सप्ताह चलने वाले ज्ञान यज्ञ में भक्त चरित्र महात्म्य, कुंती स्तुति, श्रृष्टि वर्णन, शिव विवाह, ध्रुव प्रहलाद कथा, नरसिंह अवतार, गजेंद्र मोक्ष, बाली वामन भगवान का पूजन, श्री राम जन्मोत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.