जहानाबाद, जून 3 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बम्भई गांव में बुधवार से नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। यह धार्मिक आयोजन 3 जून से 10 जून तक आयोजित किया जाएगा। यज्ञ में राष्ट्रीय प्रवक्ता परम पूज्य श्री महंत स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी महाराज प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।आयोजन समिति के अनुसार कथा एवं धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल, श्रद्धालुओं के बैठने तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के सदस्य आशुतोष कुमार ने बताया कि यज्ञ का उद्देश्य समाज में धार्मिक, आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों का प्रसार करना है। यह भी पढ़ें- श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव की शुरुआत इस महोत्सव ...