जहानाबाद, अप्रैल 5 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान महोत्सव में इन दिनों भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं कथा श्रवण कर रहे हैं। पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा की गंगा प्रवाहित हो रही है।सुबह से ही श्रद्धालु हवन कुंड की परिक्रमा में जुट जाते हैं और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठता है। वहीं संध्या 6:00 बजे से आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महोत्सव के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी श्री कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी महाराज के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का रसपूर्ण एवं भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। उनके प्रवचन को सुनने के लिए दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु पहु...