श्रीमद् भागवत जीवन जीने की कला सिखाती है : शिवि दीक्षित
भागलपुर, मई 4 -- सन्हौला, संवाद सूत्र। सकरामा गांव के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर रविवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। महिलाओं और कन्याओं ने 551 कलश सकरामा के शिव मंदिर के शिवगंगा से जल भरा गया और गाजे बाजे के साथ सकरामा, लक्ष्मीपुर, भुवनचक, खीरीजान गांव का भ्रमण करते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचा। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के यजमान पूर्व मुखिया रानी देवी और उनके पति अनुज झा हैं। देर शाम शिवि दीक्षित ने भागवत कथा की जीवन में महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत जीवन जीने की कला सिखाती है। यह भी पढ़ें- श्रीराम कथा श्रवण करने से मनुष्य में आता है संस्कार: शालिनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.