श्रीमद् भागवत कथा सुनने से पापियों का भी होता है कल्याण
संभल, जून 10 -- गोशाला रोड स्थित मैरिज होम में बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। इसके पहले दिन कथावाचक में नारद संवाद का वर्णन किया। गौशाला रोड स्थित अनुष्का सेलिब्रेशन हॉल में बुधवार को साथ दिवसीय कथा प्रारंभ हुई। जिसके प्रथम दिन कथा वाचक महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज ने भक्ति नारद संवाद एवं धुंधकारी के मोक्ष की कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि पापी से पापी मनुष्य भी यदि करने के बाद प्रेत योनि में जाकर श्रीमद् भागवत कथा सुन ले तो उसका कल्याण हो जाता है। इसलिए जीवन में श्रीमद् भागवत कथा अवश्य सुनी चाहिए। इस अवसर पर हरीश कुमार शर्मा, संजय मिश्रा, अजय जैन, सुशील शर्मा, निपुण शर्मा, जतिन शर्मा, अभिषेक गुप्ता, कुमुदिनी शर्मा, नीति पाठक, उमा श्रीवास्तव, दुर्गा टंडन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.