लोहरदगा, मार्च 7 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखण्ड के बरवाटोली चौक के नजदीक नौ से पंद्रह मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी लगभग पूर्ण हो गया है। यज्ञ मंडप, टेंट स्टेज आदि का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू होने से एक दिन पूर्व रविवार को सुबह सात बजे यज्ञ स्थल से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। पंचाग पूजन होगा। कलश यात्रा और भगवत कथा में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी को लेकर आयोजन समिति के दर्जनों लोगों ने शनिवार को बाइक रैली निकालकर गांव-गांव भ्रमण कर इस कलश यात्रा यज्ञ और भगवत कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। सात दिनों तक चलनेवाले इस भागवत कथा के कथा वाचक श्रीधाम वृंदावन के आचार्य प्रभुदास जी महाराज होंगे। और यज्ञ पुरोहित वाराणसी के आचार्य श्रीश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.