समस्तीपुर, मई 29 -- ताजपुर। कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा श्रवण मात्र से जीवन धन्य हो जाता है। इससे परिवार एवं समाज में खुशहाली आती है। उक्त बातें भेरोखड़ा कालीपोखर के समीप स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित महा रूद्र यज्ञ में श्रीमद् भागवत महापुराण कथावाचन में वृन्दावन से पधारी कथा वाचिका राधाप्रिय यशी किशोरी जी ने अपने प्रवचन में कही। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा से गांव में धर्म और भक्ति की धारा प्रवाहित होती है। इससे परिवार एवं समाज में आपसी सामंजस्य प्रगाढ होता है। यह भी पढ़ें- भागवत कथा में समुद्र मंथन एवं कृष्ण जन्म कथा का वर्णन उन्होंने श्रद्धालु भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा के महत्व एवं उनकी अलौकिक विशेषताओं से अवगत कराया। कथा श्रवण के लिए आसपास के गांवो...