कन्नौज, जनवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के शनिदेव मंदिर के पीछे चक्की के पास शुरू होने वाली श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सौरिख रोड स्थित सिद्धपीठ मां कालिका देवी मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से भ्रमण करते हुए कथा स्थल तक पहुंची। इस दौरान भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। सिद्धपीठ मां कालिका देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद महिलाएं सिर पर कलश धारण करते हुए भक्ति भाव से चल रहीं थीं। डॉ.मयंक कुमार सक्सेना एडवोकेट श्रीमद् भागवत की पोथी व गीता सक्सेना कलश लेकर यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। कथा 10 जनवरी से 16 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। 17 जनवरी को दोपहर 2 बजे से प्रसाद वितरण भंडारा होगा। सरस कथा वाचक पं.हरिओमदासजी श्रीवैष्णव द्वारा श्रीमद् भागवत कथा कही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.