हल्द्वानी, जून 2 -- दीक्षा बिष्ट हल्द्वानी। श्री गिरिजा देवी सनातन सेवा समिति और क्षेत्र वासियों के सहयोग से रामपुर रोड स्थित श्री दत्तात्रेय आश्रम में 5 जून से 12 जून तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विष्णु सहस्रनाम पाठ यज्ञ का आयोजन होगा। यह धार्मिक अनुष्ठान महामंडलेश्वर स्वामी परेश यति महाराज की अध्यक्षता में संपन्न होगा। मंगलवार को समिति संरक्षक प्रोफेसर डॉ. एसडी तिवारी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि कथावाचक डॉ. नवीन चन्द्र जोशी प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का वाचन करेंगे। समाजसेवी मोहन पाठक ने कहा कि यह यज्ञ सर्वजन कल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- कलशयात्रा के साथ ही भद्रकाली मंदिर में श्रीमद भागवत कथा शुरू व्यापारी नेता हर्षवर्धन पाण्डेय ने बताया कि 5 जून को कलश यात्रा निकाली जाएगी। अनुष्ठान में तुलसी बि...