अमरोहा, सितम्बर 21 -- श्रीआनंद धाम आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस सोमवार को कथा व्यास सौरभ शर्मा ने वामन अवतार का प्रसंग सुनाया। बताया कि भगवान विष्णु के दशावतारों में पांचवां अवतार मानव रूप में था। इसमें भगवान विष्णु ने एक वामन के रूप में इंद्र की रक्षा के लिए धरती पर अवतार लिया। कहा कि आज का व्यक्ति कर्म करने से पहले उसके फल के बारे में सोचने लगता है, लेकिन वह यह भूल जाता है कि आप सिर्फ कर्म ही कर सकते हैं फल देना भगवान के हाथ में है। इसलिए जो भी कार्य करें, उसे पूरी ईमानदारी व सच्ची निष्ठा के साथ करें। मेहनत का फल सदैव मीठा होता है। भजनों की प्रस्तुति भी दी। इस दौरान राकेश अग्रवाल, विनोद अरोड़ा, डॉ.एमपी शर्मा, आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के गांव कमेलपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद...