कन्नौज, मार्च 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम नादनपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया। कथा के दौरान आचार्य पं.विजयकृष्ण त्रिपाठी की अमृतमयी वाणी ने उपस्थित जनसमूह के हृदय को गहराई से स्पर्श किया। उन्होंने भगवान की महिमा और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को धर्म मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में दलगंजन सिंह यादव ने आचार्य का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव किया। इस दिव्य आयोजन से ग्राम में धार्मिक माहौल बना रहा और लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। रिटायर्ड एडीओ कृषि रत्नेश कुमार दुबे ने आरती कर प्रसाद वितरण किया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.