हापुड़, मार्च 31 -- नगर के राजीव नगर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं को जीवन के गुण रहस्यों, भक्ति मार्ग तथा मानवीय मूल्यों का महत्व समझाया गया। प्रवचन में बताया गया कि मनुष्य शरीर नश्वर है, जबकि आत्मा शाश्वत होती है, इसलिए सांसारिक मोह-माया त्यागकर ईश्वर भक्ति अपनानी चाहिए। गढ़ नगर के मोहल्ला राजीव नगर में स्थित तनुज के आवास पर व्यासपीठ से कथा वाचक ने श्रीकृष्ण लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान अपने भक्तों को प्रेम से अपनाते हैं, लेकिन इसके लिए सच्ची आस्था आवश्यक होती है। यशोदा मैया द्वारा कन्हैया को रस्सी से बांधने की लीला का उदाहरण देते हुए समझाया गया कि जीव और परमात्मा के बीच अहंकार व अज्ञान सबसे बड़ी बाधा हैं।कालिय नाग प्रसंग के माध्यम से बताया गया कि बुराइयों पर सदैव अच्छाई की विजय होती है। साथ ही गोवर्धन पू...