भभुआ, फरवरी 6 -- (पेज चार) भगवानपुर। प्रखंड की जैतपुर कला पंचायत के खडिहां गांव स्थित श्रीश्री राधा गिरधारी मंदिर में सात फरवरी तक चलने वाले श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में शुक्रवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रीवृंदावन चंद्र दास गोस्वामी जी महाराज की कथा सुनने के लिए आसपास के दर्जनों गांव के श्रद्धालु पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई बड़ी सेवा नहीं होती है। इसलिए आपलोग पीड़ितों की मदद करें। भूखा को भोजन व प्यासे को पानी पिलाने का काम करें। आयोजक रमेश कुमार सिंह व सूर्य नारायण यादव ने बताया कि इस महोत्सव के दौरान लंगर में प्रसाद वितरण का प्रबंध किया गया है। मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रवचन सुनने के लिए आसपास के पंचायत के दर्जनों गांव के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गंगापुर आंगनबाड़ी का शौचालय बना अनुपयोगी रामपुर। आईसीडी...