वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण उत्सव सेवा समिति की ओर से सात दिनी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन किया गया है। कथा 24 से 30 मई तक रामकटोरा स्थित चिंतामणि बाग में शाम 4 से रात 8 बजे तक होगी।यह जानकारी समिति के अध्यक्ष अशोक कसेरा, महामंत्री विनोद कसेरा एवं कोषाध्यक्ष भैया लाल ने शुक्रवार को गोलघर स्थित पराड़कर स्मृति भवन में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि कथा व्यास पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर स्वामी बालकदास होंगे। संगीतमय कथा के प्रमुख प्रसंगों के दिन उनसे जुड़ा उत्सव भी होगा। कथा व्यास घर-परिवार में सुख-शांति एवं मानव कल्याणार्थ बहुत सुंदर छोटे-छोटे उपाय भी बताएंगे। यह भी पढ़ें- कलशयात्रा के साथ पताही जगन्नाथ में श्रीमद्भागवत कथा शुरू सफर या घर के बाहर रहने पर भी आदमी अपना नियम, धर्म औ...