इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- बढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम हवेली भटपुरा में गुरुवार 2 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है, जो कि 9 अप्रैल गुरुवार को भंडारे के साथ सम्पन्न होगा। परीक्षित आनंद पांडे ने बताया कि वृंदावन धाम के पं सुब्रत कटारे कथा व्यास होंगे। कथा का समय दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...