जहानाबाद, अप्रैल 1 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, वहीं यज्ञ के लिए हवन कुंड भी तैयार किए जा रहे हैं। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाने-संवारने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं नरगा पंचायत के पूर्व मुखिया मिथिलेश शर्मा ने बताया कि 3 अप्रैल को भव्य जल यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ होगा। जल यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिसके लिए विशेष तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.