मेरठ, अप्रैल 3 -- बाबा मनोहर नाथ मंदिर में गुरु मां नीलिमानंद महाराज के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ गुरुवार को विश्राम दिवस के साथ सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन भक्तों और भगवान के प्रेम को दर्शाती अत्यंत भावपूर्ण कथाओं का वर्णन किया गया। विशेष रूप से भक्त सुदामा की मार्मिक कथा सुनाई गई। हनुमान जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास आचार्य पंडित अनिल दीक्षित, श्री धाम वृंदावन द्वारा कथा का सुंदर और भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया गया। उन्होंने भगवान की भक्ति, मित्रता और समर्पण के महत्व को विस्तार से समझाया। दत्तात्रेय महाराज द्वारा 24 गुरुओं की कथा का भी वर्णन किया गया, जिसमें जीवन के विविध पहलुओं से सीख लेने का संदेश दिया गया। कथा के समापन पर सभी भक्तों ने एक स्वर में भागवत का अंतिम श्लोक - 'नाम संकीर्तनं यस्य सर्व पाप प्रणाशनम्, प्रणाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.