हाथरस, मार्च 27 -- श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रासादाबाद |मुरसान रोड स्थित प्रगति पुरम कॉलोनी में आज श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने भाग लिया। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए कथा स्थल तक पहुंचीं, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।आयोजन समिति के अनुसार श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज से शुरू होकर आगामी दिनों तक चलेगा। कथा का वाचन भागवत आचार्य पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री श्री धाम वृंदावन द्वारा किया जाएगा, जो प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण की लीलाओं और धर्म के महत्व का वर्णन करेंगे।कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक हवन, दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक कथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.