साहिबगंज, फरवरी 17 -- तीनपहाड़। महाशिवरात्रि पर प्रखंड क्षेत्र के मुरली पहाड़ स्थित बाबा धनेश्वर नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन मंदिर कमेटी की ओर से किया गया है। इसे लेकर सोमवार को मंदिर प्रांगण से 501 कुवारी कन्या व महिलाओं ने गाजेबाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकली। यह कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर लोहगाई , लालबांध आदि क्षेत्र भ्रमण करते हुए पड़रिया बगान स्थित दिवंगत भोला सिंह के पोखर में जल भर प्रमुख टोला होते हुए मंदिर प्रांगण के कथा स्थल पर जाकर समाप्त हुआ। भागवत कथा का वाचन वृंदावन धाम से आए हुए संत भागवत शरण करेंगे। भागवत कथा को सफल बनाने के लिए कमेटी के सचिव चंदन सिंह, शंकर ठाकुर, सहदेव कर्मकार, भुटो महतो आदि जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.