कटिहार, जनवरी 28 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र छह फरवरी से शुरू होने वाले सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर प्रखंड के दक्षिण टोला डंडखोरा काली स्थान के समीप पंडित मुकेश झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथावाचक शिवानंद जी महाराज द्वारा 6 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक भागवत कथा ज्ञान का आयोजन होगा। छह फरवरी को कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं एवं भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रामीणो का सक्रिय सहयोग है। मौके पर मनंजय कुमार झा, प्रकाश कुमार झा विद्यानंद साह, मिथिलेश कुमार, रतन कुमार, निरंजन कुमार, विवेक कुमार, प्रीतम विश्वास, जयप्रकाश महतो, शेखर कुमार एवं सभी युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.