श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मिलता है सद्मार्ग का संदेश
रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। श्री सनातन धर्म पांच मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर भारत भूषण चुघ ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर कथा का श्रवण किया। सहारनपुर से पधारे राष्ट्रीय कथा वाचक मनोज महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन संदेश को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मुख्य अतिथि भारत भूषण चुघ ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को धर्म और आध्यात्म से जोड़ना समय की आवश्यकता है, ताकि युवा संस्कारवान बनकर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.