आगरा, अप्रैल 9 -- तीर्थ नगरी सोरों में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई है। कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 108 महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंचीं। यहां कथावाचक ने कलश स्थापित कराए और पहले दिन भागवत कथा के महत्व की कथा सुनाई। भागवत कथा का आयोजन सोरों के श्री वराह मंदिर के स्वामी रामचंद्र गिरि महाराज के द्वितीय निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में हो रहा है। कलश यात्रा का शुभारंभ हरपदी किनारे स्थित भगवान वराह के मंदिर से हुआ। कलश यात्रा में भगवान वाराह की आकर्षक झांकी भी सम्मिलित की गई। कलशयात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए चल रहीं थीं। महिलाएं कलश लेकर कस्बा के चंदन चौक, हर की पैड़ी समेत विभिन्न मार्गों से गुजरते करते हुए कथा पांडाल पर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.