सुल्तानपुर, फरवरी 1 -- हलियापुर। तहसील क्षेत्र के जरई कला गांव में रविवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा शुभारंभ के पहले कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा आयोजन कथा स्थल से निकलकर मां संपूर्ण मती मंदिर, श्रीराम जानकी मन्दिर तथा हलियापुर हनुमान गढ़ी से होते हुए लगभग पांच किलोमीटर दूर मां आदिगंगा गोमती आमघाट पुल पहुंची। यहां विधि विधान से पूजन-अर्चन के बाद महिलाएं जल लेकर पुनः कथा स्थल पर वापस पहुंची। कलश यात्रा में पीतांबर धारण किए महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। इस दौरान वाद्य यंत्रों पर भक्ति गीतों और हर हर महादेव, जय श्री राम आदि जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कलशयात्रा बाद रविवार से कथा का शुभारंभ हुआ। कथा आयोजक रामेश्वर तिवारी व उनकी पत्नी शोभा देवी ने बताया कि कथा नौ दिनों तक चलेगी जोकि कथावाच...