श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भगवान की महिमा का हुआ गुणगान, श्रद्धालु हुए भावविभोर
शामली, जून 17 -- नगर के कैराना मार्ग स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास ज्योतिष आचार्य महेश भारद्वाज जी महाराज ने भगवान की महिमा, भक्ति और सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को दिव्य कथाओं का रसपान कराया। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के तीसरे दिन व्यासपीठ से संबोधित करते हुए आचार्य महेश भारद्वाज जी महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसका वास्तविक उद्देश्य भगवान की भक्ति एवं सत्कर्मों के माध्यम से आत्मकल्याण करना है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने किया कथा रसपान, भक्ति की महिमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.