दुमका, मार्च 19 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत बौंड़ीया सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन में श्रीधाम वृंदावन से पधारी कथा वाचिका पूज्या दिव्या देवी ने बहुत ही सुंदर विस्तार पूर्वक कथा का वर्णन किया प्रसंग में बताया गया। ठाकुर जी ने इंद्र के प्रकोप से ब्रज वासियों की रक्षा की गिरिराज जी को धारण किया ।गोपियों की इच्छा को पूर्ण करने के लिए गोपियों के साथ रास रचाया पर गोपियों के मन में अभिमान आ गया जिस कारण प्रभु छोड़ के चले गए कथा में गोपियों के विरह का वर्णन किया गया रोते हुए गोपियों ने गोपी गीत का गान किया मधुर वाणी से गोपी गीत का पाठ किया गया। भगवान गोपियों को प्राप्त हुए और तब प्रभु सारी गोपियों के साथ रास रचाया ।भगवान श्री कृष्ण के मथुरा गमन का प्रसंग बहुत ही करुण भाव से सुनाया गय। मथुरा पहुंच कर कंस का वध भगवान ने ...