दुमका, अप्रैल 5 -- रामगढ़ , प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर में सात दिवस श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान की भजन गाए । कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के भजन गाए और नृत्य किया। कलश यात्रा लखनपुर के मुख्य मार्ग से होते हुए श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन स्थल तक पहुंची, जहां पर कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के लिए लखनपुर में भव्य पंडाल बनाया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...