उरई, फरवरी 28 -- उरई। अजनारी गांव के हुल्की माता मंदिर में प्रधान साधना पत्नी डा राकेश कुशवाहा की अगुवाई में शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हो गया। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। गल्ला मंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर तक जाकर वापस अजनारी गांव में यात्रा का समापन हुआ। हुल्की माता मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जो अजनारी से राठ रोड होते हुए श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंची। कलश यात्रा का स्वागत किया गया। श्री राधा कृष्ण मंदिर में कलशों में पानी भरा गया, जिसके बाद अजनारी स्थित हुल्की माता मंदिर में आकर यात्रा संपन्न हुई। परिसर में बने हवन कुंड में आहुति डालने के बाद श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह शुरू हुआ। सात दिन तक चलने वाली इस भागवत कथा में जिले के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु पहुंचेंगे। प्रधान प्रतिनिधि डा राकेश कुशवाहा न...