शामली, जून 23 -- कांधला। नगर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पिछले एक सप्ताह से चल रही श्रीमद् भागवत कथा का सोमवार को विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य समापन हो गया। कथा समापन अवसर पर आयोजित पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। समापन समारोह में कथा व्यास आचार्य महेश भारद्वाज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने श्री भागवत भगवान की आरती में भाग लिया। यह भी पढ़ें- श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु कथा समाप्ति के बाद मंदिर प्रांगण में हवन एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष...