श्रीमद् भागवत कथा आज से
इटावा औरैया, मई 17 -- उदी। बढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम हविलिया में 18 से श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा। यह धार्मिक आयोजन 26 मई तक चलेगा, जबकि 27 मई को पूर्ण आहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। परीक्षित लाल सिंह पाल ने बताया कि कथा व्यास पं. राम जी अवस्थी महाराज निवासी मुडैना रूपशाह कथा का रसपान कराएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। आयोजकों रवींद्र सिंह भदौरिया, दशरथ सिंह, सुखराम, कल्लू पाल एवं ठाकुर कंचन सिंह ने क्षेत्रवासियों से कथा श्रवण करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- रूई की मंडी कन्हैया जी महाराज मंदिर में श्रीमद भागवत कथा 18 से होगी शुरु
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.