श्रीमद् भागवतकथा संपन्न, भंडारे में किया प्रसाद ग्रहण
बाराबंकी, अप्रैल 17 -- रामसनेहीघाट। मुरारपुर गांव स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में चल रही सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुक्रवार को समापन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक माहौल में सहभागिता निभाई। मुख्य यजमान अमरेश सिंह ने बताया कि गांव में पिछले सात दिनों से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण किया और भक्ति रस का आनंद लिया। कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन में भाजपा नेता दीपक वर्मा, सुनील सिंह, दिनेश सिंह, अमरेश सिंह, शिव कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, नवनीत सिंह, मास्टर तुंगनाथ सिंह, दिनेश तिवारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.