मुरादाबाद, फरवरी 4 -- मुरादाबाद। सूरज नगर लाइनपार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। कथा व्यास देवेंद्र शास्त्री ने श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। इसके बाद भजन के माध्यम से श्री कृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया तो श्रद्धालु झूमने लगे। इसी दौरान श्री कृष्ण के रूप में सजे बच्चे को लाया गया। सभी ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। देर तक जयकारे गूंजते रहे। कुछ देर के लिए फूलों की होली जैसा माहौल बन गया। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। विपिन शर्मा, मनोरमा गुप्ता, दीपक अग्रवाल, सुनीता शर्मा,राधा आदि व्यवस्था में रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.