प्रयागराज, मई 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। पं. ठाकुर दत्त मिश्र स्मृति सेवा एवं शिक्षा संस्थान की ओर से सरवाय संस्कृत महाविद्यालय में चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन पं. राजकुमार त्रिपाठी ने भगवान श्रीकृष्ण की महत्ता का बखान किया।उन्होंने कहा कि कलयुग में श्रीमद्भागवत ही भगवान कृष्ण का रूप है। इस मौके पर सुशील कुमार श्रीवास्तव, एसके तिवारी, किशन यादव, रवींद्र मिश्र, अवधेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कृष्ण जन्म के प्रसंग पर झूमते रहे श्रद्धालु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...