श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरू
आगरा, जून 5 -- लहरा में शुक्रवार से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ है। भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। कथा व्यास पंडित चेतराम शर्मा ने श्रीमद्भागवत महापुराण का महात्म्य सुनाया। कलश यात्रा स्थानीय लहरेश्वर मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। सिर पर मंगल कलश धारण किए पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं भजन-कीर्तन और जयघोष करते हुए निकलीं। कलश यात्रा के रास्ते पर सर्वेश शर्मा ने सभी को ठंडा शरबत वितरित किया। इस दौरान सुनील अग्रवाल, मोनू, अरुण सक्सैना, सियाराम, अनिल, जयसिंह, रन सिंह, बबलू, अशोक, सूरजपाल, महेंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ ताहरपुर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.