धनबाद, फरवरी 8 -- कतरास, प्रतिनिधि। भंडारीडीह कतरास स्थित दु:खहरण बाबा मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित छह से 12 फरवरी तक चलने वाले श्रीश्री विष्णु महायज्ञ सह संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान कथा अग्नि प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। वाराणसी से आए आचार्य महेंद्र कृष्ण शास्त्री व उनके पंडितों की टोली ने विधिवत पूजन, हवन व आरती संपन्न कराया। शाम में अयोध्या धाम से पधारी प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता रूपा रामायणी ने श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रथम स्कंध के प्रथम अध्याय की कथा सुनाते हुए नैमिषारण्य तीर्थ में सूत जी और शौनकादि ऋषियों के पावन संवाद का विस्तार से वर्णन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.